ब्रेकिंग: मुंगेली-सरगांव की कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से आधा दर्जन मजदूर दबे

सरगांव की कुसुम फैक्ट्री में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लोहा बनाने वाली फैक्ट्री की विशाल चिमनी अचानक गिर गई, जिसके नीचे आधा दर्जन से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका है। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभी तक एक मजदूर को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दबे हुए मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।



फैक्ट्री के आसपास के लोग भी घटना स्थल पर जमा हो गए हैं। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और डर का माहौल है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह घटना फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!