कलेक्टर ने आचार संहिता के पालन और शांतिपूर्ण चुनाव की अपील की,चुनावी सहायता के लिए कमांड सेंटर सक्रिय, शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

मुंगेली,
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही मुंगेली जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर चुनावी कार्यक्रम और आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी।

चुनावी कार्यक्रम:

नगरीय निकाय चुनाव

निर्वाचन सूचना प्रकाशन: 22 जनवरी

नामांकन भरने की तिथि: 22 से 28 जनवरी

जांच प्रक्रिया: 29 जनवरी

नाम वापसी: 31 जनवरी

मतदान: 11 फरवरी



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

निर्वाचन सूचना प्रकाशन: 27 जनवरी

नामांकन भरने की तिथि: 27 जनवरी से 03 फरवरी

जांच प्रक्रिया: 04 फरवरी

नाम वापसी: 06 फरवरी

मतदान: तीन चरणों में – 17, 20, 23 फरवरी


मतदाताओं की संख्या:

नगरीय निकायों में कुल मतदाता: 65,968

पुरुष: 32,560, महिला: 33,405, थर्ड जेंडर: 3


पंचायतों में कुल मतदाता: 5,53,518

पुरुष: 2,80,537, महिला: 2,72,969, थर्ड जेंडर: 12



शांतिपूर्ण चुनाव की अपील:

कलेक्टर ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों को रैलियों, सभाओं और लाउडस्पीकर के लिए पूर्व अनुमति लेने का निर्देश दिया। साथ ही, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

कानून-व्यवस्था पर नजर:

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने और अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर कार्रवाई की बात कही।

कमांड सेंटर सक्रिय:

निर्वाचन संबंधी सहायता और शिकायतों के लिए कमांड सेंटर तैयार किया गया है। संपर्क नंबर: 9406275513, 8641002203।

पार्टिसिपेशन का आह्वान:


कलेक्टर ने नागरिकों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का स्वतंत्र और निष्पक्ष उपयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!