बिलासपुर: युवक-युवती गिरफ्तार, 2.6 किलो गांजा बरामद, सरगना की तलाश जारी

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने युवक और युवती को गांजा सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों स्कूटी के जरिए गांजा खपाने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। स्कूटी की डिक्की से 2 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी चंद्रप्रभा सिदार (21) सक्ती जिले के बाराद्वार की निवासी है, जबकि अनिश गुप्ता टिकरापारा मन्नू चौक का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, गांजा की सप्लाई कोटा निवासी विनोद कुमार ने करवाया था, जो अब फरार है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और विनोद की तलाश जारी है।


गांजा तस्करी में महिलाओं की बढ़ती भूमिका चिंता का विषय

गांजा तस्करी के हालिया मामलों में महिलाओं की सक्रियता सामने आ रही है। बिलासपुर और मुंगेली में महिलाओं की संलिप्तता से यह स्पष्ट होता है कि तस्करी के गिरोह अब महिलाओं का भी उपयोग कर रहे हैं। पुलिस तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!