
मुंगेली। जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज श्रीमती जागेश्वरी घनश्याम वर्मा ने जिला पंचायत मुंगेली क्षेत्र क्रमांक 11 (जुनवानी) से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद जागेश्वरी वर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा, “मैं हर समय, हर क्षण क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगी और उनके सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।”
जागेश्वरी वर्मा ने जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद ही उनकी ताकत है, और वे क्षेत्र की सेवा के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी।

आगामी चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी
जिला पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। अब देखना होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।


