मुंगेली में जनता का भरोसा बना रोहित शुक्ला की ताकत, “वचन पत्र” जारी कर किए बड़े वादे



मुंगेली। नगर पालिका परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। एक साधारण परिवार में जन्मे इस युवा नेता को हराने के लिए डिप्टी सीएम से लेकर अजय योद्धा कहे जाने वाले नेताओं तक को अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। लेकिन जनता के प्यार के आगे राजनीति फीकी पड़ती नजर आ रही है।

“वचन पत्र” के जरिए जनता से किया विकास का वादा

रोहित शुक्ला ने आज अपना घोषणा पत्र “वचन पत्र” जारी किया, जिसमें उन्होंने नगर के विकास से जुड़े ठोस वादे किए। उनका कहना है कि यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं, बल्कि जनता से किया गया वचन है, जिसे वे हर हाल में पूरा करेंगे।

“वचन पत्र” की प्रमुख घोषणाएँ:

रोहित शुक्ला के वचन पत्र के मुख्य बिंदु:

1. सौंदर्यीकरण व विकास – जीवन दायिनी आगर नदी के तट का सौंदर्यीकरण व चौपाटी निर्माण।


2. महिला सुरक्षा – चौक-चौराहों पर पुलिस कंट्रोल रूम, CCTV कैमरे और सेफ जोन।


3. धार्मिक स्थल सुधार – सभी धार्मिक स्थलों की सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था।


4. सार्वजनिक सुविधाएं – प्रमुख स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और पार्किंग।


5. स्वास्थ्य व फिटनेस – स्टेडियम में “योगा गुरु” और झील के सौंदर्यीकरण की व्यवस्था।


6. गरीबों के लिए सुविधा – मुक्तिधाम (श्मशान) में वाहन, लकड़ी की निःशुल्क व्यवस्था।


7. पशुओं के लिए देखभाल – सर्व सुविधा युक्त गौशाला की स्थापना।


8. समस्याओं का समाधान – नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं के लिए टोल-फ्री नंबर।


9. सौर ऊर्जा उपयोग – सभी वार्डों में सौर ऊर्जा आधारित लाइटें।


10. सामुदायिक भवन – गरीब कन्याओं के विवाह के लिए निशुल्क सामुदायिक भवन और ऑनलाइन बुकिंग।


11. जल आपूर्ति – सुख-दुःख के कार्यक्रमों में पानी के टैंकर की व्यवस्था।


12. खेल प्रोत्साहन – खेल मैदानों का विकास और निःशुल्क प्रशिक्षण।


13. बीपीएल परिवारों को मदद – श्रृद्धांजलि राशि ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 की जाएगी।


14. परिवहन सुविधा – ऑटो व ई-रिक्शा स्टैंड, पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था।


15. स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग – मुंगेली के चौकों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण।


16. ई-रिक्शा वितरण – विकलांगों और दूध विक्रेताओं को निशुल्क ई-रिक्शा प्रदान करना।



जनता की पहली पसंद बने रोहित शुक्ला

पिछले कई  वर्षों से में बेहतरीन काम कर चुके रोहित शुक्ला अब जनता के सबसे पसंदीदा प्रत्याशी के रूप में उभर रहे हैं। मुंगेली की जनता का उनके प्रति विश्वास और समर्थन यह दिखा रहा है कि यह चुनाव विकास बनाम राजनीति की दिशा में जा रहा है।

क्या इस बार भी जनता का फैसला विकास के पक्ष में होगा? इसका जवाब आने वाले चुनावी नतीजों में मिलेगा, लेकिन फिलहाल रोहित शुक्ला की लोकप्रियता ने विरोधियों की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!