राम्हेपुर में 135 लीटर देशी मदिरा सहित वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार



मुंगेली, 18 फरवरी 2024: लोरमी विकासखण्ड के ग्राम राम्हेपुर में मुख्य नहर के पास आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 135 लीटर देशी मदिरा (मध्यप्रदेश) सहित मारूति सुजुकी अल्टो 800 वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई 17 फरवरी को कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी हितकर सिंह और चन्द्रकुमार ध्रुवे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी प्रभारी जयसिंह मरकाम, पथरिया प्रभारी श्रीमती उम्मी रूमा, मुंगेली प्रभारी विशेन चन्द्रवंशी और स्टॉफ रामसनेही यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!