दिव्यांग प्रत्याशी को नामांकन से रोका, बीजेपी नेता पर गुंडागर्दी का आरोप


मुंगेली जिले के पथरिया ब्लॉक के ग्राम खुटेरा में नामांकन के दौरान बीजेपी नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। दिव्यांग व्यक्ति रघु ठाकुर, जो सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करना चाहते थे, उन्हें कथित तौर पर रोका गया और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि विनोद ठाकुर ने उन्हें नामांकन से रोककर खुद को निर्विरोध सरपंच घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद रघु ठाकुर और उनकी पत्नी ने पुलिस, निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर मुंगेली के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर 6 फरवरी 2025 को FIR दर्ज की गई। हालांकि, मामले में अब तक नए चुनाव कराने की घोषणा नहीं की गई है, जिससे प्रभावित पक्ष और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

आज इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र जांगड़े, लोकसभा उपाध्यक्ष हरीश सेवा, जिला उपाध्यक्ष रामकिंकर सिंह ठाकुर, धर्मराज साहू, शहर अध्यक्ष रितेश मिश्रा और अन्य कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर कलेक्टर एवं निर्वाचन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने और निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग जोर पकड़ रही है, जबकि प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!