छत्तीसगढ़ के 9 सीनियर पुलिस अफसर बने IPS, 2014 से 2016 बैच का हुआ आवंटन


रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 9 सीनियर अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अफसरों को सीनियरिटी के आधार पर 2014 से 2016 बैच का आवंटन किया है।

आदेश के मुताबिक, प्रफुल्ल ठाकुर को 2015 बैच और विजय कुमार पांडे को 2016 बैच आवंटित किया गया है। वहीं, उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ूराम ठाकुर को 2014 बैच का आईपीएस अलॉट किया गया है।


इस पदोन्नति के बाद इन अफसरों की जिम्मेदारियां और बढ़ जाएंगी और वे भारतीय पुलिस सेवा के अधीन काम करेंगे। राज्य में कानून व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए इनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!