मुंगेली:गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए कूलर व्यापारियों की तैयारी पूरी


हल्की ठंडी हवाओं के बाद अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 8 बजे तक ठंडी हवा महसूस होती है, लेकिन उसके बाद सूरज की तपिश तेज हो जाती है, जिससे गर्मी के मौसम के आगमन के संकेत मिल रहे हैं।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कूलर व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजार में हर तरह के छोटे-बड़े कूलर तैयार किए जा चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, इसलिए ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने पहले से ही स्टॉक तैयार कर लिया है।



स्थानीय कूलर व्यापारी साजिद ने बताया, “हमने इस साल अलग-अलग मॉडल और डिजाइनों में कूलर तैयार किए हैं, जो ज्यादा ठंडक देने में सक्षम हैं। ग्राहक बड़ी संख्या में कूलर खरीदने आ रहे हैं और आगामी दिनों में मांग और बढ़ने की संभावना है।”

गर्मी बढ़ते ही बाजार में कूलर, पंखे और एसी की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और भी ज्यादा बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!