त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 शांतिपूर्ण संपन्न,कलेक्टर और एसपी ने दी बधाई, प्रशासन और जनता का जताया आभार

मुंगेली, 24 फरवरी 2024 // जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और आम जनता का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर राहुल देव ने मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सतर्कता, मतदान कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और मतदाताओं की जागरूकता के कारण जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संभव हो पाया।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल प्रबंधन और समर्पण के कारण मतदान बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ। साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगे भी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने भी जिले के पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों और मतदान कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और सतर्कता से जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस बल, होमगार्ड और अन्य सुरक्षाकर्मियों के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि उनकी समर्पित सेवा से जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में मदद मिली।

लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए प्रशासन ने मतदाताओं को भी दिया धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!