
मुंगेली। नगर पालिका क्षेत्र के पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 22 में लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या अब समाप्त हो गई है। चुनाव के दौरान किए गए वादे को निभाते हुए, वार्ड पार्षद गौरी श्रवण सोनकर ने पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली।

इस कार्य की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और वार्डवासियों ने पूजा-अर्चना कर की। इस अवसर पर संगठन जिला उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, श्रवण सोनकर,बबलू बैरागी, विभाश पाण्डेय, राजा मल्लाह सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि नगर के विकास कार्यों को लगातार गति दी जाएगी, ताकि किसी भी नागरिक को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं, पार्षद ने भी आश्वासन दिया कि वार्ड में अन्य विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे, जिससे लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद के प्रयासों की प्रशंसा की।