अर्जुन तिवारी बने नगर पालिका परिषद मुंगेली उपाध्यक्ष चुनाव के पर्यवेक्षक, कांग्रेस की जीत तय।



मुंगेली, 28 फरवरी 2025: नगर पालिका परिषद मुंगेली में उपाध्यक्ष और अपील समिति सदस्यों के चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन तिवारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।



अर्जुन तिवारी की रणनीति और कड़े फैसले हमेशा पार्टी को जीत दिलाने में मददगार साबित हुए हैं। इससे पहले भी वे नगर पालिका परिषद मुंगेली निकाय चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा चुके हैं, जिसमें उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी। अध्यक्ष पद के साथ 11 पार्षदों की जीत ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत की थी।

अब सीधे उनके पर्यवेक्षक बनने से उपाध्यक्ष की सीट कांग्रेस की झोली में जाती दिख रही है। अर्जुन तिवारी की सबसे बड़ी खासियत यह मानी जाती है कि वे मुंगेली के हर कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उनके मार्गदर्शन में आगामी चुनाव में भी कांग्रेस की जीत की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!