छत्तीसगढ़ बजट 2025: आज होगा बजट पेश, 1.60 लाख करोड़ से अधिक के बजट पर विकास कार्यों का फोकस



रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। बजट 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का यह दूसरा बजट होगा, जिसमें विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बजट की प्रमुख बातें:

✅ आज दोपहर 12:30 बजे होगा बजट पेश
✅ 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की योजना पर जोर
✅ बजट का आकार पिछले साल की तुलना में बड़ा
✅ चार संशोधन विधेयक भी विधानसभा में पेश किए जाएंगे
✅ इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के “विकसित भारत” लक्ष्य की तर्ज पर छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!