राज्य सरकार के बजट से निराश अनियमित कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान



रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन ने राज्य सरकार के बजट में अपनी मांगों को नज़रअंदाज किए जाने पर विरोध जताते हुए हड़ताल का ऐलान किया है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि सरकार ने बजट में नियमितीकरण सहित उनकी अन्य मांगों पर कोई घोषणा नहीं की, जिससे प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारियों में रोष है।

13 अप्रैल को रायपुर में होगा जंगी प्रदर्शन

इस मुद्दे पर अनियमित संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट गार्डन रायपुर में बैठक कर आगामी रणनीति तय की। बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों सहित 20 अनियमित संगठनों के प्रतिनिधि और 11 विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से 13 अप्रैल को रायपुर में बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

अनियमित कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

1. नियमितीकरण और स्थायीकरण किया जाए।


2. निकाले गए कर्मचारियों की बहाली हो।


3. न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए।


4. अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया जाए।


5. आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग में सीधा नियोजित किया जाए।



अनियमित कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!