GATI मॉडल पर आधारित बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा – रामपाल सिंह



मुंगेली: शिक्षक और समाजसेवी रामपाल सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास, सुशासन और टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में ‘GATI’ (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल ग्रोथ) पर विशेष जोर दिया गया है।

रामपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना, मेडिकल कॉलेजों को सशक्त बनाने और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में नए कॉलेजों की स्थापना, शिक्षकों की भर्ती और कौशल विकास योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने, पेट्रोल की कीमतों में कटौती, मेट्रो परियोजनाओं और फिल्म सिटी के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

रामपाल सिंह ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास और नागरिक कल्याण के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे राज्य की आर्थिक मजबूती और जनकल्याण को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!