मुंगेली:कल होगा ईडी के खिलाफ पुतला दहन, कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन



मुंगेली, 10 मार्च 2025 – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस कल विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव श्री भूपेश बघेल के निवास व अन्य स्थानों पर 10 मार्च को की गई छापेमारी के विरोध में 11 मार्च 2025 (मंगलवार) को कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक, मुंगेली में शाम 5:00 बजे ईडी का पुतला दहन किया जाएगा।

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पार्षदगण, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन शामिल होंगे।

कार्यक्रम विवरण

📍 स्थान: कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक, मुंगेली
📅 दिनांक: 11 मार्च 2025 (मंगलवार)
⏰ समय: शाम 5:00 बजे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन ईडी की तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!