कालीमाई वार्ड में फाग उत्सव की धूम, रोहित शुक्ला भी नगाड़ों और फाग गीत में आनंद लेते दिखे

मुंगेली। (अभिलाष सिं)
शहर में होली के पावन पर्व पर श्री राम प्रभात एवं हनुमान चालीसा समिति द्वारा आयोजित फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शिवाजी वार्ड और कालीमाई वार्ड में आयोजित इस उत्सव में समस्त वार्डवासी की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने भक्ति और उल्लास के रंगों से पूरे माहौल को सराबोर कर दिया।



इस शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पार्षद सूरज यादव और सूरज मंगलानी,जैकी राजेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन, गुलाल और फूलों की होली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालीमाई वार्ड में भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ होली मनाई और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि समिति हर वर्ष इस भव्य आयोजन को संपन्न करती है, जिसमें शहरवासी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के भव्य आयोजन का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!