मूंगेली: सिर कटी गाय मिलने से हड़कंप, बजरंग दल ने दर्ज कराई FIR, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला व अमितेश आर्य ने की शांति की अपील

मुंगेली के साइंस कॉलेज के पास स्थित हेडसपुर गांव में एक गाय का सिर कटा शव मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंजाम दी गई, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।


घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। संगठन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।



इसी बीच, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं अमितेश आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें समझाइश दी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!