राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय शिविर में किरण कोशले का चयन



लोरमी: क्षेत्र के दशरथ लाल अमरीका बाई आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बंधवा की कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा किरण कोशले का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राज्य स्तरीय सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर “मेरा युवा भारत के लिए युवा – डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” थीम पर शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, केशवपुर (अंबिकापुर), सरगुजा (छ.ग.) में 21 से 27 मार्च 2025 तक आयोजित होगा।


इस शिविर में प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विद्यालय की छात्रा किरण के चयन पर संचालक त्रिलोक कोशले ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार दो वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय शिविर में चयन होना क्षेत्र और विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से इस स्तर तक पहुंचना विद्यालय प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी एवं शिक्षकों के योगदान का परिणाम है।

छात्रा के चयन पर विद्यालय के प्राचार्य सी.एस. कोशले, उप प्राचार्य मधु मिरी, कार्यक्रम अधिकारी गोविंद नवरंग, सहायक कार्यक्रम अधिकारी धनेश्वरी खांडे, शिक्षक सेवती साहू, विरेंद्र साहू, गजेंद्र गर्ग, राजीव कोशले, राखी नेताम और मासूम कोशले सहित समस्त ग्रामीण जन एवं छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और किरण को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!