नाबालिग बालिका को हैदराबाद से बरामद कर आरोपी गिरफ्तार,मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया



मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को हैदराबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी करन राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण

थाना पथरिया क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 15 मार्च 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 12 मार्च 2025 से घर से लापता है। मामले में अपराध क्रमांक 31/2025, धारा 137 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता



पुलिस ने सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और अपहृत बालिका को आर.के. नगर, ग्राम रामेश्वरम, संगरेडी, हैदराबाद से बरामद किया। बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और दैहिक शोषण करने वाले करन राजपूत (20 वर्ष), निवासी सिलदहा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पर सख्त धाराएं लगाई गईं

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65 (1) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। आज 22 मार्च 2025 को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सउनि. नरेश साहू, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर, सायबर सेल प्रभारी आर. दयाल गवास्कर, रवि जांगड़े, आर. राजू साहू, आर. गिरीराज ठाकुर, राम कश्यप, और महिला आरक्षक सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर तेजी और तत्परता से कार्रवाई कर महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!