मुंगेली में देवांगन समाज के मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा देवांगन समाज के मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया।



इस कार्यक्रम में शिवाजी वार्ड पार्षद सूरज यादव, देवांगन समाज जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन, दुर्गेश देवांगन, कोमल देवांगन, पार्षद अजय साहू, ठेकेदार और समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



समाज के लोगों ने इस विकास कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि नगर विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।


इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नगर पालिका परिषद की इस पहल को सराहा और भविष्य में भी इसी तरह के विकास कार्यों की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!