नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इफ्तार में लिया हिस्सा, दिया भाईचारे का संदेश

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड स्थित मस्जिद में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होकर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।



इस अवसर पर पूर्व एल्डरमैन आरिफ खोखर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, सभापति सूरज यादव, पार्षद अजय साहू और कुलदीप पाटले, सतीश तंबोली, संजय दुबे, सूरज मंगलानी, गुड्डू देवांगन और संजय खान भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समुदायों के लोग एकत्रित हुए और सभी ने सामाजिक एकता और सद्भाव को बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि “हमारे समाज की खूबसूरती इसी में है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करें और एक-दूसरे के त्योहारों में सहभागिता निभाएं।”


स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके द्वारा दिए गए भाईचारे के संदेश की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!