मंदिर निर्माण के लिए प्रसिद्ध रोहित शुक्ला ने किया शिव मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ

मुंगेली: नगर पालिका अध्यक्ष माननीय रोहित शुक्ला, जो मंदिर निर्माण के लिए जाने जाते हैं, के नेतृत्व में स्व. नरेंद्र साहू धर्मशाला के सामने शिव मंदिर का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे रहे रोहित शुक्ला से वार्डवासियों ने शिव मंदिर निर्माण की मांग की थी। चुनाव जीतने के बाद जब वे वार्ड में पहुंचे, तो लोगों ने उन्हें उनका वादा याद दिलाया।



रोहित शुक्ला ने भी जनता की इस धार्मिक आस्था को पूरा करने में देरी नहीं की और मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्डवासियों द्वारा चिन्हांकित स्थान पर कर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्यजन:



इस शुभ अवसर पर एंडुज वार्ड पार्षद रोशन सोनी,झम्मन साहू, पुहुप राम साहू, , कबीर वार्ड पार्षद अजय साहू, पार्षद सूरज यादव, पार्षद कुलदीप पाटले, पार्षद निमेश देवांगन, अखिलेश तिवारी, अहसान अली, राजा साहू, अन्नू साहू समेत कई श्रद्धालु एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं।

पूजन अनुष्ठान संपन्न कराने वाले पुजारी:

वीरेंद्र कुमार तिवारी

संजय तिवारी


भूमि पूजन के साथ ही शिव मंदिर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है। वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और नगर में धार्मिक आस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!