सिंधी युवा विंग ने किया हिंदू नववर्ष शोभायात्रा का भव्य स्वागत

मुंगेली। सिंधी युवा विंग मुंगेली की ओर से हिंदू नववर्ष के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का सिंधी कॉलोनी चौक में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए शरबत, बिस्किट और फल वितरण किया गया।


इस आयोजन में प्रताप राजेश, नदलाल राजेश, संजय लखवानी, केशव रामचंदानी, दिलीप रूपवानी, राहुल रूपवानी, जैकी राजेश, सोहन राजेश, सोती लखवानी, टिकू मंगलानी, रवि जेठवानी सहित सिंधी समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शोभायात्रा के स्वागत के अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने मंच से अपने उद्बोधन में शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय यादव, शिवाजी वार्ड के पार्षद सूरज यादव और पार्षद कुलदीप पाटले भी मौजूद रहे।



नगर में हिंदू नववर्ष के इस भव्य आयोजन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!