ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की निगम-मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की सूची, गौरी शंकर श्रीवास ने किया पद लेने से इनकार



रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के सार्वजनिक होने के बाद कई नाम चर्चा में आ गए हैं।


सबसे ज्यादा सुर्खियों में गौरी शंकर श्रीवास का नाम है, जिन्हें केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।



इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच अन्य नियुक्त पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया भी सामने आने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपूर्ण नामों और नियुक्तियों पर नजर बनाए रखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!