पंडरिया रोड क्रॉसिंग सुधार की मांग तेज,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को भेजा पत्र

मुंगेली, 22 अप्रैल 2025 – नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पंडरिया-मुंगेली मार्ग (एनएच-130 ए) पर स्थित हनुमान मंदिर के पास बने रोड क्रॉसिंग की जर्जर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र भेजकर जल्द से जल्द नए क्रॉसिंग के निर्माण की मांग की है।



पत्र में उल्लेख किया गया है कि वार्ड क्रमांक 20 स्थित हनुमान मंदिर के पास निर्मित रोड क्रॉसिंग काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। मार्ग में गड्ढे और जल भराव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह स्थान अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है और यहां मंदिर, स्कूल और कई कार्यालय होने के कारण लोगों की आवाजाही भी अधिक रहती है।



अध्यक्ष शुक्ला ने विभाग से अनुरोध किया है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र नवीनीकरण कार्य कराया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!