भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने जताया गौरव, तिरंगा लेकर लगाए जिंदाबाद के नारे

मुंगेली, 7 मई 2025 — जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा आज स्थानीय कार्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के लिए उनके पराक्रम एवं शौर्य को नमन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सेना के समर्थन में जोरदार “जिंदाबाद” के नारे लगाए।



कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने की। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, अभिलाष सिंह, जित्तू श्रीवास्तव, राजेश छैदईया, सूरज मंगलानी, आनंद सोनी, नीरज यादव, काकू पठान, नानू ठाकुर, कृष्णा महाराज एवं अविनाश पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेना के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और रणनीतिक दृढ़ता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!