कक्षा 10वीं में माइंडस आईं इंटरनेशनल, मुंगेली का 100% रिजल्ट,प्रिंसिपल ने जताई खुशी,बच्चों की मेहनत को सराहा

✨शत-प्रतिशत सफलता से स्कूल में खुशी की लहर
मुंगेली — माइंडस ऑय इंटरनेशनल स्कूल, मुंगेली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल का 100% रिजल्ट आने पर स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल रहा।


प्रिंसिपल संतोष सिंह क्षत्रिय ने कहा,
“हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। यह हमारे शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है।”

प्रबंधन समिति ने दी शुभकामनाएं
प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर और पुष्प देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा —
“बच्चों की यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। भविष्य में भी वे इसी तरह ऊंचाइयों को छुएं।”

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा —
“यह तो बस शुरुआत है, अभी मंज़िलें और भी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!