देशभक्ति की गूंज: स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने सेना के शौर्य को किया सलाम, आतिशबाज़ी से गूंजा मुंगेली



✳️ मुंगेली, महाराणा प्रताप चौक ✳️

भारत माता के सपूतों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना का पराक्रम अजेय है। “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर भारतीय सेना ने वीरता की नई इबारत लिखी। इसी गौरवपूर्ण क्षण का सम्मान करने के लिए स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने आज मुंगेली के महाराणा प्रताप चौक पर ज़बरदस्त आतिशबाज़ी कर देशभक्ति का उत्सव मनाया।



आतिशबाज़ी, जयकारे और गर्व से भरे पल
इस आयोजन में शहर के वरिष्ठ नागरिक, युवा वर्ग और संस्था के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के नारों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया।



संकल्प: शौर्य को प्रणाम, एकता का संग्राम
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत की सेना पर पूरे देश को गर्व है। यह उत्सव न सिर्फ विजय का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।


जय हिन्द! जय भारत!
देश है तो हम हैं, और सेना है तो देश सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!