सेतगंगा समाधान शिविर में हुई शिकायत, बैंक शाखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी!

दिनांक 06.05.2025 को ग्राम सेतगंगा में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान किसानों द्वारा की गई शिकायतों के संबंध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा सेतगंगा के प्रभारि शाखा प्रबंधक सुमरन दास मानिकपुरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


शिविर के दौरान कलेक्टर महोदय द्वारा स्टॉल निरीक्षण के समय कई किसानों ने शिकायत की कि बैंक द्वारा ऋण वितरण के दौरान राशि में कटौती की गई एवं कई किसानों भुगतान के दौरान प्रति हजार रुपये तक की कटौती किए जाने की बात कही। किसानों ने यह भी बताया कि भुगतान में विलंब कर विशेष व्यक्तियों को पीछे से भुगतान किया गया, जिससे उन्हें अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ा।

कलेक्टर महोदय ने किसानों से प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की और बैंक की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर किया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित द्वारा जारी नोटिस में शाखा प्रबंधक से 03 दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्रस्तुत न किए जाने की स्थिति में विषय कार्यालयीन हेतु प्रधान कार्यालय, जिला – बिलासपुर को अनुशंसा पत्र प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!