नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा, तीन वार्डों में चलाया विशेष अभियान

मुंगेली। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर तीन प्रमुख वार्डों — सरदार पटेल वार्ड, विवेकानंद वार्ड और गांधी वार्ड — का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



सरदार पटेल वार्ड के जय स्तंभ क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए उन्होंने तत्काल नालियों की सफाई करवाई। गंदे पानी की निकासी को लेकर विशेष ध्यान दिया गया और वहाँ जमा गंदगी को हटवाया गया।

विवेकानंद वार्ड और गांधी वार्ड में भी उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।



रोहित शुक्ला ने कहा, “सफाई होना अत्यंत जरूरी है। हमारा प्रयास है कि मुंगेली स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। नगरवासियों की मदद से हम यह लक्ष्य जरूर प्राप्त करेंगे।”

नगरपालिका अध्यक्ष के इस सक्रिय निरीक्षण अभियान की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!