छत्तीसगढ़ की शिक्षक भर्ती की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंच पर, सूरज मानिकपुरी ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखा पत्र


छत्तीसगढ़ के मुंगेली ज़िले के चन्द्रखुरी गांव निवासी युवा सूरज मानिकपुरी ने राज्य की 57,000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित कराने का अनुरोध किया है।

सूरज मानिकपुरी ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप के ‘परम मित्र’ हैं। ऐसे में उन्होंने ट्रंप से आग्रह किया है कि वे अपने मित्र मोदी जी को छत्तीसगढ़ में घोषित 57,000 शिक्षकों की भर्ती, जिसे “मोदी की गारंटी” कहा गया था, को शीघ्र पूरा कराने के लिए कहें।



इससे पहले राज्यपाल को भी पत्र भेजा गया था, और अब उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर चर्चा का विषय बना दिया है। छत्तीसगढ़ के युवाओं की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस विषय पर ठोस कदम उठाएगी।

इस तरह राज्य की शिक्षक भर्ती की मांग अब सीमाओं से बाहर निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!