छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ मुंगेली इकाई के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र कोटड़िया मनोनीत

मुंगेली, 5 जून 2025 – छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की मुंगेली इकाई ने संगठनात्मक सशक्तिकरण और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ व्यवसायी नरेंद्र कोटड़िया जी को इकाई का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है।

कोटड़िया को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, वर्षों के व्यावसायिक अनुभव और व्यापारिक समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ के चलते यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से मुंगेली जिले में व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है।



चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोटड़िया को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मुंगेली इकाई व्यापारिक हितों की रक्षा करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

कोटड़िया ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी व्यापारियों के सहयोग से चेम्बर को मजबूत बनाने और व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध रहेंगे।

मुंगेली में व्यापार जगत द्वारा इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!