“मोदी सरकार के 11 वर्षों की सफलता पर ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यशाला: भाजपा ने राष्ट्रवाद की राह पर दिखाई एकजुटता”


मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करने और आगामी रणनीति पर मंथन के लिए जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सच्चिदानंद उपासने एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


मुख्य वक्ता उपासने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जड़ें जनसंघ के राष्ट्रवादी विचारों में निहित हैं, और संघर्ष की लंबी यात्रा के बाद आज पार्टी देश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा, “राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, और आतंकवाद पर निर्णायक कार्यवाही—ये सभी कार्य राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।”

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और वरिष्ठों के मार्गदर्शन के बल पर जो संकल्प लिया था, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है। भाजपा की नीति ‘राष्ट्र प्रथम’ रही है और प्रधानमंत्री मोदी इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।



इस अवसर पर जिला संयोजक गुरमीत सलुजा ने स्वागत भाषण दिया, संचालन सुनील पाठक ने तथा आभार प्रदर्शन निश्चल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, कोमलगिरी गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा, अंजू राजपूत सहित जिले के 11 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई और प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं, जिससे आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!