
55 प्रतिभागियों ने लिया भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित
मुंगेली, 02 अगस्त 2025 —
राम चरित मानस सम्मेलन समिति, मुंगेली के तत्वावधान में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर एक “मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन तुलसी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं भावी पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, प्रेस क्लब मुंगेली अध्यक्ष एवं समिति संरक्षक अनिल सोनी, पार्षद प्रतिनिधि आयुष शुक्ला एवं जेठमल कोटड़िया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में मुंगेली के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 55 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इसे पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के बालक व बालिका वर्ग में विभाजित किया गया था। प्रश्नोत्तरी के सभी प्रश्न राम चरित मानस से संबंधित प्रसंगों पर आधारित थे।

🏆 विजेता प्रतिभागियों की सूची:
🔸 पूर्व माध्यमिक स्तर
बालक वर्ग
🥇 कुणाल साहू – विवेकानंद विद्यापीठ मुंगेली
बालिका वर्ग
🥇 कु. मान्या चंद्राकर – सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली
🥈 कु. रामप्यारी साहू – रविन्द्र भारती मदनपुर
🥉 संयुक्त रूप से – कु. साक्षी गर्ग एवं कु. भावना साहू – रविन्द्र भारती मदनपुर
🔸 उच्चतर माध्यमिक स्तर
बालक वर्ग
🥇 पंकज चंद्राकर – विवेकानंद विद्यापीठ
🥈 शिव शंकर साहू – सरस्वती शिशु मंदिर
🥉 गुप्तेश्वर चंद्राकर – एस.एल.एस. एकेडमी
बालिका वर्ग
🥇 कु. चित्रांजलि साहू – विवेकानंद विद्यापीठ
🥈 कु. प्रिंसी साहू – एस.एल.एस. एकेडमी
🥉 कु. हिमांशी साहू – विवेकानंद विद्यापीठ
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
🙏 आयोजन में इनका रहा सराहनीय योगदान
कार्यक्रम की सफलता में समिति अध्यक्ष तरुण किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष कोमल शर्मा, सचिव किरण कुमार शर्मा तथा विनोद पूरी गोस्वामी, प्रकाश यादव, नीलकंठ तिवारी, प्रभाकांत शर्मा, डॉ. संजय गिरी गोस्वामी, शिव कुमार राजपूत, धनराज सिंह ठाकुर, एवं दुष्यंत सिंह श्रीनेत सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन नीलकंठ तिवारी द्वारा तथा आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष तरुण किशोर सिंह ने किया।