छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने टीम का किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी बुधवार को जारी कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई टीम की घोषणा करते हुए संगठन में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषित सूची के अनुसार, आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।



युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की कमान राहुल योगराज टिकरिहा को सौंपी गई है, जबकि महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी होंगी। वहीं, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर बनाए गए हैं।

मीडिया प्रबंधन के लिए हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। वित्तीय मामलों की जिम्मेदारी राम गर्ग को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है।

इसके अलावा, देवलाल ठाकुर, नितिन ठोकने, अमित चिमनानी समेत कुल 12 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है, जो पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

भाजपा के इस नए संगठनात्मक बदलाव को आगामी चुनावी तैयारी और पार्टी की रणनीति में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!