स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने स्व. शिक्षक पी. एस. ठाकुर जी की स्मृति में लगाए 50 पौधे

हरियर मुंगेली अभियान के सातवें चरण में दी गई हरित श्रद्धांजलि

मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान रविवार को अपने सातवें चरण में पहुँचा। इस चरण को नगर के प्रतिष्ठित, ज्ञानशील एवं आदर्श शिक्षक स्व. पी. एस. ठाकुर जी की स्मृति को समर्पित किया गया।

संस्था द्वारा जिला अस्पताल मार्ग स्थित नहर रोड पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और मौलश्री जैसे छायादार व उपयोगी कुल 50 पौधों का रोपण किया गया। इनमें 24 नए पौधे लगाए गए जबकि क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर 26 पौधों का प्रतिस्थापन किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए।



संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौती प्रकृति और मानव जीवन के बीच बिगड़ता संतुलन है। संसाधनों के अंधाधुंध दोहन और बढ़ती जनसंख्या ने अनेक आर्थिक व स्वास्थ्य संकट पैदा किए हैं। ऐसे में पेड़-पौधों का संरक्षण ही मानवता के अस्तित्व की गारंटी है।


वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ एवं विकास जैन ने कहा कि स्व. पी. एस. ठाकुर जी जैसे गुरु समाज की धरोहर होते हैं। उनकी सादगी और अध्यापन शैली से असंख्य छात्र जीवन की राह पाए और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे शिक्षक को हरित श्रद्धांजलि ही सबसे श्रेष्ठ माध्यम है।


इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र परिहार, आशीष सोनी, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, अनुराग सिंह, रणवीर सिंह, मुकेश पांडेय, सूरज मंगलानी, नीलेश केशरवानी, कोमल चौबे, सुनील वाधवानी, नागेश साहू, पप्पू शर्मा, अंकित सिंह, राहुल मल्लाह, अजय चंद्राकर, रवि साहू, संदीप सिंह, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, श्रीओम सिंह, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!