पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर का कलेक्टर पर बड़ा आरोप, CM साय को लिखा पत्र


कोरबा। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को हटाने की मांग की है।



कंवर ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर हिटलर प्रशासक की तरह कार्य कर रहे हैं और उन पर सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जिले की जनता कलेक्टर की कार्यशैली से परेशान है और लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर कलेक्टर को नहीं हटाया गया, तो वे शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनता के हित में होगा और भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी तो वे बड़े आंदोलन की राह अपनाएंगे। वहीं, कांग्रेस खेमे से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!