
मुंगेली। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने मुंगेली जिले के लिए नई कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा करते हुए मोहम्मद अलीम को 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। फाउंडेशन लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, साक्षरता, सामाजिक सहायता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज upliftment की दिशा में कार्य कर रहा है।

संस्था द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि संगठन लगातार जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। संस्था को विश्वास है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहम्मद अलीम संगठन के उद्देश्यों को और मजबूती प्रदान करेंगे।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहम्मद अलीम ने कहा—
“ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। समाज की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। आने वाले दिनों में मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग और जनकल्याणकारी गतिविधियों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। टीम के साथ मिलकर मुंगेली जिले में बेहतर काम करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।”

फाउंडेशन ने कहा कि संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों को शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य सुविधाएँ और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीद जताई गई कि जिलाध्यक्ष के रूप में मोहम्मद अलीम बेग संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देंगे।
बिलासपुर संभाग अध्यक्ष शेख अनवर हुसैन, संभाग सचिव अब्दुल रहिम और संभाग प्रभारी जुबेर महमूद खान ने मोहम्मद अलीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मुंगेली जिले में संगठन की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावशाली रूप से संचालित होंगी।


