
मुंगेली:
जिला मुख्यालय मुंगेली में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में सक्रिय युवा नेता सजल यादव को शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
सजल यादव लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिला व शहर नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद सजल यादव ने प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहेगा।
स्थानीय कांग्रेस नेताओं का मानना है कि सजल यादव की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।


