शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित,संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम


दीपक गुप्ता की टीम में युवाओं, महिलाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने शहर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह सूची जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में जारी की गई है। नई टीम के गठन को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जारी कार्यकारिणी में सभी वर्गों और समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलित समावेश कर संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाने की रणनीति अपनाई गई है।

घोषित पदाधिकारियों में राहुल रूपवानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर राखी तिवारी, आनंद सोनी, जलेश यादव, सुरज मंगलानी, आरिफ खोखर और श्रवण सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री के रूप में जग्गू शरद ठाकुर, नीरज यादव, एहसान अली, मनोज सोनकर, निधि पौराणिक, विभाष पाण्डेय, सजल यादव और किशोर बैरागी को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद पर वैभव ताम्रकार, राम तरलेजा, शिवम साहू, प्रतिमा कोसले, अंजुम मसीह, आशीष गोयल, वार्षिक बंजारा, राजू सोनी, संतोष श्रीवास्तव और गोकुल देवांगन को शामिल किया गया है।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरुण मल्हाह, धन्नू साहू, मुकेश जायसवाल, गौरव सिंह ठाकुर, पुष्पराज निर्मलकर और पुरुषोत्तम सेन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को मजबूत करने, आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई टीम आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और चुनावों में कांग्रेस को सफलता दिलाने में अहम योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!