मुंगेली शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, शिवम साहू बने सचिव

मुंगेली।
शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस सूची के जारी होते ही संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिल रहा है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में युवा चेहरों को भी प्रमुखता दी गई है। इसी कड़ी में शिवम साहू को शहर कांग्रेस सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। शिवम साहू लंबे समय से युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के कार्यक्रमों, आंदोलनों और जनसंपर्क अभियानों में अपनी सहभागिता दर्ज कराते रहे हैं।

उनकी सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को उनसे और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही संगठन को मजबूती देने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करने का संकल्प भी दोहराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!