बारिश और तेज आंधी-तूफान से धरमपुरा टोल नाका क्षेत्र की हालत और बिगड़ी

मुंगेली। आज हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने धरमपुरा टोल नाका क्षेत्र की स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। पहले से ही जर्जर और खराब हालत में मौजूद सड़कें अब कीचड़ और पानी भराव के कारण और खतरनाक हो गई हैं।

टोल नाके के पास डाली गई मिट्टी बारिश में बह गई, जिससे सड़क पर फिसलन और गड्ढे और गहरे हो गए हैं। वहीं, ऊपर लगा साइन बोर्ड आंधी के चलते और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है और गिरने की स्थिति में है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, टोल नाके के सामने की सड़क पहले ही दुर्घटनाओं का केंद्र बनी हुई थी, जहां कुछ दिन पहले तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी। अब बारिश और तूफान के बाद हालात और बदतर हो गए हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी कोई ठोस कदम उठाते नजर नहीं आ रहे हैं।

बिनौरी से कानन पेंडारी तक हाल ही में बनी सड़क की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। महज 6 महीने में ही सड़क की हालत खराब हो चुकी है, और बारिश के बाद जगह-जगह पानी भराव और कीचड़ से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत, टोल व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!