बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग की कथित अनियमितताओं एवं विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ग्राम धपई स्थित विद्युत सब स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय यादव, सह प्रभारी अभिलाष सिंह ठाकुर तथा मंडल अध्यक्ष तामेश्वर राजपूत के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल में लगातार की जा रही बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर की प्रक्रिया को रोकने, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू करने तथा जर्जर विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में असंतोष है। ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है।

धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर कृष्ण यादव, ललित शुक्ला, सुरेंद्र कुमार साहू, अजीत साहू, भोजराज राजपूत, उपेंद्र वर्मा, मंत राम यादव, मुकेश राजपूत, कन्हैया यादव, मुन्ना सिंह राजपूत, अनूप राजपूत, मनोज वर्मा, धनेश यादव, नारायण यादव, दिनेश वर्मा, धर्मा वर्मा, जय किशन खंडे, नंदकुमार, रजनीश यादव, आयुष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!