ब्रेकिंग न्यूज

“बीमार बच्चे के उपचार के लिए राजपूत युवा मोर्चा ने जुटाए 70 हजार रुपये”

लोरमी। सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव सक्रिय रहने वाला राजपूत युवा मोर्चा लोरमी एक बार फिर मानवता और सेवा भाव का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आया है। नवापारा निवासी सुनील सिंह राजपूत के 7 वर्षीय बीमार पुत्र के उपचार हेतु मोर्चा के माध्यम से 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि एकत्रित कर परिवार को प्रदान की गई।

राजपूत युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले समाज के सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि मोर्चा के 10 वर्षों के इतिहास में इस बार सहायता करने वाले लोगों की संख्या सर्वाधिक रही, जो समाज की संवेदनशीलता और सहयोग भावना को दर्शाता है।

इस अवसर पर पूनम, कृष्णचंद, महावीर, रामकुमार, सतीश, वीरेंद्र, रघुनाथ, हृदय, प्रीतम, बलराज, चेतन, अमरदेव, गणेश, सत्यनारायण, शिवकृपाल, उदय, बलवंत, प्रकाश, जवाहर, रामायण, ओमकार, शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

राजपूत युवा मोर्चा द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!