जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री संजय यादव ने जिलेवासियों को दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई दी

मुंगेली/जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री संजय यादव ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के शुभ अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है, जो अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य, और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और समाज में एकता, भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। संजय यादव ने कहा कि दीपावली केवल घरों को रोशन करने का ही पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारे दिलों और समाज में भी खुशियों और समृद्धि की रोशनी लाने का अवसर है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को आपसी सौहार्द, मेलजोल और सहयोग की भावना के साथ मनाएं, ताकि समाज में शांति और एकता बनी रहे।।उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि दीपावली का असली अर्थ तभी सार्थक होता है जब हम समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को साथ लेकर चलें और उनकी मदद करें। दीपावली की खुशियों को उनके साथ साझा करें, ताकि इस पर्व की रोशनी हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंच सके। संजय यादव ने जिले के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में नए अवसरों और नई उम्मीदों का आगमन लेकर आए। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं, ज़्यादा आवाज़ वाले पटाखों का उपयोग से बचे, ताकि यह पर्व सभी के लिए सुरक्षित और यादगार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!