सुभाष वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अध्यक्ष रोहित शुक्ला

मुंगेली। वार्ड क्रमांक 3 सुभाष वार्ड में जारी सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने किया। यह सीसी रोड पूर्व विधायक खेम सिंह बरामते के निवास से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के निवास तक बनाई जा रही है।


यह प्रस्ताव पूर्व कार्यकाल में तब रखा गया था, जब रोहित शुक्ला स्वयं सुभाष वार्ड के पार्षद थे। अब अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया और उसे धरातल पर उतारने का प्रयास किया।


निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता,नगर पालिका सभापति सूरज यादव, पार्षद अजय साहू, सुभाष वार्ड से पार्षद प्रत्याशी रहे प्रतीक ताम्रकार सहित वार्डवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया और नगर पालिका टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!