ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पांडे का हुआ स्थानांतरण, गोकुल राम रावटे होंगे नए सीईओ

राज्य शासन ने जारी की 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची, कई जिलों में बदले गए सीईओ, आयुक्त और अपर कलेक्टर

रायपुर/मुंगेली, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी आदेश में प्रदेश के 19 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है।

सूची के अनुसार मुंगेली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रभाकर पांडे का स्थानांतरण संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के पद पर किया गया है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सीईओ गोकुल राम रावटे को मुंगेली जिला पंचायत का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

तबादला सूची में सरंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरिया, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, धमतरी, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, कांकेर तथा चिरमिरी सहित कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टरों के भी स्थानांतरण किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!