ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली में कल बंद रहेंगी दवा दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन ने की पूर्ण सहयोग की अपील

मुंगेली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर 20 मई बुधवार को मुंगेली जिले सहित देशभर की दवा दुकानें बंद रहेंगी। जिला औषधि विक्रेता संघ, मुंगेली ने जिले के सभी दवा व्यवसायियों और केमिस्टों से पूर्ण बंद का समर्थन करने की अपील की है।

जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनोद नागदेव ने बताया कि यह बंद केमिस्टों और दवा विक्रेताओं की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं और व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सामूहिक रूप से यह कदम उठाया गया है।

संघ के अनुसार, इस देशव्यापी आंदोलन में देशभर के करीब 12.50 लाख दवा विक्रेता शामिल होंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। मुंगेली जिले के सभी दवा व्यवसायियों से भी बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है।

दवा दुकानें बंद रहने के चलते आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी जरूरी दवाइयां पहले से खरीदकर रख लें, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!