
मुंगेली। जागृति महिला जन सेवा कल्याण समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सत्यानारायण कथा एवं पुरुषोत्तम मास कथा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने कथा श्रवण कर समाज में नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों एवं जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समिति द्वारा समय-समय पर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं समाज के प्रति जागरूक बनाने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष सावित्री सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं। उपस्थित सदस्यों में सुधा राजपूत, संगीता क्षत्रिय, प्रमिला चौरसिया, रिंकी बनर्जी, मंजू सोलंकी, कमल श्रीवास्तव, शकुंतला राजपूत, शशि सोनी, लक्ष्मी सोनी, मधु उप्पल, सरिता बाजपेयी, मेघा मिश्रा, शीला जायसवाल एवं वंदना गुलहरे सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।


